ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मिठाई विक्रेताओं को GST अधिकारियों ने क्या दिए निर्देश?, आपके लिए जानना भी है अहम

 

Barabanki News... राज्य कर (GST) भवन स्थित सभागार में जनपद के प्रमुख मिठाई, नमकीन, सूखे मेवे और किराना व्यापारियों के साथ संयुक्त आयुक्त राज्य कर, अयोध्या परिक्षेत्र-बी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहार, धनतेरस, दीवाली, भैयादूज के सुअवसर समस्त खारीद बिक्री से संबंधित बिल इन्वॉयस जारी करने तथा बिक्री के सापेक्ष कर जमा करने हेतु जागरूक किया गया। ग्राहक बिल न भी मांगे तो भी समस्त खारीद बिक्री का बिल अवश्य जारी करें।

बैठक में बताया गया कि विभागीय डाटा बेस से प्रत्येक व्यापारी का गतवर्ष व इस वर्ष में जमा किए गए। कर की तुलनात्मक स्क्रूटनी भी की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वास्तविक आंकड़े रिट्रनों में घोषित करें, जिससे किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा व्यापारियों को सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। 

 बैठक में सर्वश्री सरस्वती स्वीट्स, बिंद्रा स्वीट्स, महालक्ष्मी स्वीट्स, विश्वनाथ स्वीट्स आदि प्रमुखा मिठाई व्यापारी उपस्थित रहे। विभाग की तरफ से विनोद कुमार यादव, संयुक्त आयुक्त राज्य कर, अयोध्या परिक्षेत्र-बी, अयोध्या व प्रेरणा सिंह, उपायुक्त व विकास कुमार सेठ, उपायुक्त आदि मौजूद रहे।

Barabanki News
Gst
Sweet Sellers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ